फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के प्रति गुस्सा दिखाती है बंपर वोटिंग-मौर्य

Thu, 16 Feb 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
केश्‍ाव प्रसाद मौर्य का स्‍वागत करते भाजपाई।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने मंगलवार को रूरा के कारी गांव में अकबरपुर-रनियां की प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा और बसपा पर खूब सियासी तीर चलाए। मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने यूपी को बर्बाद किया है। यही कारण है कि प्रथम व दूसरे चरण के चुनाव में बंपर वोटिंग हुई।
विज्ञापन



शासन से त्रस्त लोग खुलकर वोट देने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को मतगणना के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कलम की स्याही सूख जाएगी। पूरे यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकेगा।


स्थिति यह है कि कार में सपा का झंडा लगाते ही गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल जाता है। यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यदि सैफई परिवार से रिश्ता नहीं है तो चपरासी की भी नौकरी नहीं मिलेगी। सपा सरकार ने इंटरव्यू के नाम पर प्रतिभागियों का अपमान किया है इसलिए भाजपा ने तय किया है कि सरकार में आने पर साक्षात्कार व्यवस्था खत्म की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ होगा और सभी कत्लखाने बंद कराए जाएंगे। बालिकाओं के लिए ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई फ्री, गरीब कल्याण कार्ड जारी किया जाएगा, ऐसे लोगों की बेटियों के जन्म होते ही 50 हजार रुपये का बांड बनेगा। सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जे खाली करवाए जाएंगे और भूमाफिया पर इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि 10 पुश्तों तक कोई जमीन पर कब्जा नहीं करेगा। कार्यक्रम में मौर्य के आने से पहले मंच पर बैठे स्थानीय नेताओं ने मर्यादा भूलकर जाति-धर्म के नाम पर भी वोट मांगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें