फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया

Fri, 12 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुवार दोपहर हिरनी गांव के लोगों ने बिजली समस्या को लेकर तहसील में सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया,  जिसमें बताया कि तीन महीने से आधे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन



कन्हैयालाल शुक्ला की अगुवाई में गांव के करीब 50 से अधिक महिला-पुरुष तहसील पहुंचे। इन्होंने बताया कि जून में चक्रवाती तूफान में गांव में खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया था।

बताया कि गांव का रहने वाला बाबू यादव प्राइवेट लाइनमैन है। आरोप लगाया कि वह ट्रांसफार्मर निर्धारित जगह पर न लगवाकर एक निजी मोबाइल कंपनी वालों से सांठगांठ करके उसके टावर के पास लगवाने की कोशिश में है। गांववालों ने बताया कि टावर के पास ट्रांसफार्मर लगने से आधे गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम सुखवीर सिंह को ज्ञापन देकर मांग की कि ट्रांसफार्मर को गांववालों के बताए स्थान पर लगवाया जाए। उप जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के एसडीओ को शिकायत की जांच करने और मामले का निस्तारण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञापन देने वालों में दुर्गेश शुक्ला, अश्वनी पांडेय, महेंद्र गुप्ता, मोनू, शिवनरायण, गीता, अनुराधा, शिवप्यारी, रजनी, ममता, शकुंतला, रामकैलाश सिंह और कमलेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें