फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी गटर बांदा में दबोचा गया

Mon, 23 Jul 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजा भैया उर्फ गटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। बीते वर्ष 2016 में अपने चचेरे भाई रावेंद्र सिंह (50) की हत्या करके फरार हुए शातिर अपराधी राजा भैया उर्फ गटर को बांदा में स्वाट टीम ने पकड़ लिया। जानकारी जब पुलिस ने राजेपुर गांव में दी तो मृतक रावेंद्र की पत्नी और परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी के भाव दिखे।
विज्ञापन

रावेंद्र की पत्नी सिया देवी ने कहा कि उसके पति का हत्यारा पकड़ा गया, यह खबर सुनकर खुशी हुई। सच्ची खुशी तब होगी जब उसे फांसी की सजा मिले। सिया देवी ने बताया कि घटना वाले दिन 9 नवंबर 2016 की शाम आरोपी राजा भैया उर्फ गटर ने उसके पति रावेंद्र सिंह को गली में दौड़ाकर पांच गोलियां उसके शरीर पर उतारी थीं। इसपर भी संतोष नहीं हुआ तो चापड़ से शरीर पर कई वार किए थे। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गटर शातिर अपराधी है, और वह वर्ष 1999 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। कानपुर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बांदा की स्वाट टीम ने बीते शनिवार को उसे मवई चौराहे के पास निजी बस में पकड़ा। गटर उसी बस में खलासी की नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें