फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर से टकराई वैन, दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा(कानपुर)। रविवार की भोर पहर कानपुर-सागर राजमार्ग पर तेज रफ्तार वैन रोड किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। वैन की चपेट में आकर टायर की गिट्टी निकाल रहे कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वैन पर सवार एक किशोरी समेत पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान सीएचसी में किशोरी की भी मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम सुभाषपुरा जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) निवासी मलखान सिंह मिर्धा (45) कंटेनर लेकर कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे के आसपास रिंद नदी का पुल पार करने के बाद उसने कंटेनर को एक ओर खड़ा कर दिया और टायरों में फंसी गिट्टी निकालने लगा। तभी, पीछे से तेज रफ्तार में आई वैन कंटेनर चालक को चपेट में लेती हुई खड़े वाहन से जा टकराई।
हादसे में कंटेनर चालक मलखान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वैन चालक अमन यादव (22), निवासी बर्रा (कानपुर) के अलावा वैन पर सवार राजेश कुमार (23) निवासी रेउना (घाटमपुर), उसकी भतीजी राखी (10) पुत्री अनिल कुमार, रमाशंकर (35) निवासी कोरियां (सजेती) और अनिल कुमार (22) निवासी कस्बा घाटमपुर सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पतारा भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राखी को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि, प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। पतारा चौकी इंचार्ज हरिशंभू सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वैन एक समाचार पत्र के बंडल लेकर घाटमपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें