फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 24 घायल

Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़वा मंगल पर्व पर डिलौलिया गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर शोभन मंदिर में दर्शन के लिए जाते वक्त बनारपुर भट्ठे के निकट ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, यहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह मंगलपुर थाने के गांव डिलौलिया निवासी महिलाएं, पुरुष व बच्चे ट्रैक्टर ट्राली से बजरंग बली के दर्शन करने शोभन मंदिर को रवाना हुए।


रसूलाबाद- शिवली मार्ग पर शिवली थाने के गांव बनारपुर गांव के पास ईंट भट्ठे के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। फलस्वरूप ट्राली में सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे तो कुछ ट्राली के नीचे दबकर चीख पुकार मचाने लगे।


हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्राली को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।


दुर्घटना में रश्मि (19) पुत्री रमेश पाल, स्वाती (10) पुत्री सर्वेश पाल, आशा (23) पत्नी तेज सिंह, शालिनी (14) पुत्री रमेश चंद्र, कमला (50) पत्नी शिवराम, क्षमा (16) पुत्री बलवान सिंह, मंजीत सिंह (25) पुत्र भारत सिंह, सोनू बाबू (18) पुत्र गंगाराम, राम कुमार (17) पुत्र देवी प्रसाद, नीलू (18) पुत्री रामलखन, सपना (15) पुत्री रामबाबू, अंशिका  निवासीगण गांव डिडौलिया घायल हो गए।
विज्ञापन



इसी तरह अंकुश यादव (19) पुत्र वीर सिंह निवासी झबरा थाना बेला औरैया, रीना (31) पत्नी देवेंद्र निवासी रानीपुर, अनीता (35) पत्नी पुष्पेंद्र निवासी फकीरेपुरवा थाना बेला औरैया समेत दो दर्जन लोग घायल हुए।


गंभीर रूप से घायल अनीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त गांव का कल्लू यादव ट्रैक्टर चला रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस से ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें