फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला धंसने से दो महिलाओं की मौत

Mon, 23 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर की पुताई करने के लिए तालाब से पीली मिट्टी खोद रहीं महिलाओं के ऊपर टीले की मिट्टी धंसक गई। मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बालिका घायल हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली शिवली की ग्राम पंचायत बारनपुर कहिंजरी के मजरा गणेशपुर गांव के समीप दांती तालाब है। रविवार दोपहर तालाब में गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी जगदीश (40) और देवकी पत्नी स्वर्गीय शिवरतन (40) मिट्टी खोद रहीं थी। गिरजाशंकर की बेटी सपना (11) भी खेलते हुए टीले के पास  पहुंच गई।

मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का ऊंचा टीला भरभराकर इन्हीं महिलाओं के ऊपर गिर पड़ा, जिसमें वे दब गईं। आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे गांव वाले बचाव कार्य में जुट गए। काफी देर बाद मिट्टी को हटाने के बाद बाहर निकाले जाने पर लक्ष्मीदेवी व देवकी की मौत हो चुकी थी। सपना के दोनों पैर टूट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में शिवली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें