फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने ली दो लोगों की जान, कई घायल

Mon, 30 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार आधी रात आई तेज आंधी ने दो लोगों की जान ले ली जबकि पेड़ शाखा, दीवार गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उत्तरीपुरा में पशुबाड़े पर पेड़ गिरने से दो पशु मर गए और कई घायल हो गए। जब कि ककवन, उत्तरी, बिल्हौर, शिवराजपुर और चौबेपुर में कई स्थानों पर बिजली पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 12:30 बजे आई तेज आंधी से कसबे के गया प्रसाद नगर मोहल्ला प्रेम शंकर कटियार के पड़ोसी महेश के मकान की करीब 12 फिट ऊंची दीवार उनके घर पर आ गिरी। दीवार गिरने के दौरान प्रेमशंकर की 65 वर्षीय मां शारदा कटियार पत्नी गोपीचंद्र छत पर सो रही थीं। हजारों ईटें एकाएक ऊपर गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। शरदा देवी के पास ही कमरे की दूसरी मंजिल पर प्रेमशंकर की पत्नी मीना और पुत्री नमिता भी मच्छरदानी लगाकर सोयीं हुईं थीं, तेज आंधी से बचने के लिए जब व नीचे आती तब तक आधी दीवार उन पर भी आ गिरी। तेज आंधी थमने के बाद चीख-पुकार सुनकर दौड़े मोहल्ले वालों ने तीनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुजुर्ग शारदा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, परिजन मीना और नमिता को उपचार के लिए हरदोई ले गए।

इसीतरह कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर करीमपुर गुरधरा गांव निवासी बीजेपी पदाधिकारी और पूर्व मंडल महामंत्री रंजीत कटियार 30 पुत्र रामशंकर शनिवार को बिजली न आने पर छत पर सोए हुए थे। परिजनों ने बताया कि घर में निर्माण काम चल रहा हैं इसलिए सीढ़ियों पर शटरिंग लगाई गई है। रात करीब 12:30 बजे आई तेज आंधी से बचने के लिए रंजीत नीचे उतर रहा था तभी तेज हवा में वह शटरिंग सहित दो मंजिल नीचे पड़ोसी के घर जा गिरा। दुर्घटना में उसकी गर्दन टूट गई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन सड़कों पर पेड़ टूटे पड़े होने के कारण वह समय से अस्पताल तक नहीं पहुंच सके और रास्ते में ही रंजीत कटियार की मौत हो गई।  उधर कोतवाली क्षेत्र के ही बेदीपुर ग्राम प्रधान विपिन कुमार ने बतायाकि रात में आई आंधी से गांव निवासी दीपा शुक्ला पत्नी ओमशरण और मोहन पुत्र ओमशरण पर पक्की दीवार आ गिरी। दुर्घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

बिल्हौर में आंधी आने से जीटी रोड किनारे बड़ी संख्या में बिजली पोल, पेड़, पेड़ की शाखाएं टूट गई और छतों पर रखे टिन शेड उड़ गए। जबकि, कई बिजली खंभे और उनके तार टूट गए। ककवन में तेज आंधी से पेट्रोल पंप के आसपास कई बिजली पोल जमींदोज हो गए। उत्तरीपुरा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी से प्रेम चंद्र पाल के पशुबाड़ा पर एक बड़ा पेड़ आकर गिर पड़ा। इससे उसकी दो दुधारू पशु फौरन मर गए जबकि, आधा दर्जन अन्य पशु घायल हो गए। वहीं, आंधी से शाह निवादा, नंदा निवादा और डुडवा जमौली गांव में बिजली पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें