फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक, दिल्ली-हावड़ा रूट ठप

Sun, 23 Oct 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुल्ला टूटने से रेल पटरियों पर फंसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर बीच पटरियों पर ट्रक खराब होने से 25 मिनट तक दिल्ली-हावड़ा रूट की अप व डाउन लाइन का यातायात ठप रहा। जेसीबी से खराब ट्रक को रेल पटरियों से  हटाया गया। इसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका। इससे चलते अप व डाउन लाइन की कई ट्रेनें, जहां की तहां फंसी रहीं।
विज्ञापन



शनिवार सुबह सात बजकर पांच मिनट पर गेटमैन अनिल कुमार ने वाहन निकालने के लिए रेलवे फाटक खोल दिया। तभी सिकंदरा से मौरंग लादकर रसूलाबाद जा रहा ओवरलोड ट्रक रेल पटरियों पर पहुंचा कि उसका गुल्ला टूट गया।


इससे ट्रक रेलवे लाइन के बीचोंबीच पटरियों पर फंस गया। इससे रेल अप और डाउन लाइन का रेल यातायात ठप हो गया। जेसीबी मशीन से ट्रक को पटरियों से हटवाया गया। इस बीच 25 मिनट बाद अप व डाउन लाइनों का यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


 
इस दौरान अप की गरीब रथ एक्सप्रेस झींझक रेलवे स्टेशन, डाउन की एमकेपीपी  मालगाड़ी पश्चिमी आउटर सिंग्नल व मालगाड़ी शाहपुर फाटक के पास खड़ी रही।  स्टेशन मास्टर सुजीत कुमार ने बताया कि फाटक पर ट्रक के फंसने पर सुबह 7:05 बजे से  7:35 बजे तक अप व डाउन लाइनों का यातायात ठप  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें