फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक टकराने के बाद दुकानों में जा घुसे

Sun, 10 Jan 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर व्यापार कर कर्मियों के चेकिंग के दौरान दो ट्रक आपस में टकराने के बाद दुकानों में जा घुसे। हादसे में ठेलिया पर चाय दुकानदार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


दुकानों में ट्रक के घुसते ही चेकिंग कर रहे लोग कार लेकर भागने लगे। यह देखकर मौजूद लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दौड़ा लिया लेकिन, वह भाग निकले। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कौन लोग ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा है।


शनिवार की भोर टाटा सूमो सवार कुछ सिपाही ट्रकों को रोक-रोककर चेकिंग कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में व्यापारकर लिखा था।

दस्ते के लोगों ने भोर पांच बजे के करीब एक तिरपाल बंधे ट्रक को रोककर कानपुर रोड के कोने पर खड़ा करवाया। बिजली के तारों के बंडल लदे थे। दस्ता तार लदे ट्रक के चालक से कागज लेकर जांच करने लगा था।
विज्ञापन


तभी, ओवरलोड मौरंग लादकर निकले एक अन्य चालक ने आरटीओ के धोखे में उससे बच निकलने के लिए तेजी से ट्रक भगाया। हड़बड़ी में ट्रक तार लदे ट्रक से जा टकराया।

जिसके बाद दोनों ट्रक चाय लगाने वाले अजय गुप्ता की ठेलिया को चपेट में लेते हुए दुकानों में जा घुसे। दुर्घटना में बिजली का तार लादकर जा रहे ट्रक चालक घनश्याम सिंह (50) निवासी केवरा, थाना वतनपुर (प्रतापगढ़) और खलासी भारत सिंह निवासी पोरसा (मध्य प्रदेश) घायल हो गए। जबकि मौरंग लदे ट्रक के चालक व खलासी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें