फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 28 Dec 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरोपी चालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। थानाक्षेत्र के कसबा बरीपाल रेलवे स्टेशन क्रासिंग पर तीन लोगों की जान लेने वाले ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल हुए किशोर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हैलट अस्पताल (कानपुर) में उसका इलाज चल रहा है।

मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे के आसपास बरीपाल (हमीरपुर रोड) रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद था। दोनों ओर खड़े वाहन सवार फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन निकलने के बाद केबिनमैन ने जैसे ही फाटक खोला। तभी, बरीपाल से अनूपुर मोड़ पशु आहार लेकर जा रहे चालक ने तेजी से ट्रक को आगे बढ़ाया। दूसरी ओर अलग-अलग तीन बाइकों पर सवार चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, तीसरे ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग निकला । बाद में जिसको पुलिस ने तलाश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में मृत विशाल यादव निवासी गोहरारी, थाना चांदपुर (फतेहपुर) के चाचा ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी ट्रक चालक को पवन कुमार निवासी भीठी कुर्सी, थाना रसूलाबाद (कानपुर देहात) को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें