फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट से निकला ट्रक, कार सवार की गई जान

Sun, 24 Dec 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को कस्बे से गुजरे हाईवे के अवैध कट से निकले ट्रक ने एक कार सवार की जान ले ली। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार चला रहे दिनेश सिंह रजावत (46) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो घर पर कोहराम मच गया। इधर, हादसे के कारण हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कानपुर, किदवई नगर के वाई-वन ब्लाक निवासी दिनेश कुमार खेती-किसानी के साथ ही रिश्तेदार के एक हॉस्पिटल की देखरेख करते थे। परिवार में पत्नी गीता, बेटे रोहित, शिवप्रताप और बेटी प्रियंका व सौम्या हैं। भाई भानू प्रताप ने बताया कि दिनेश शनिवार की शाम पैतृक गांव भोगनीपुर कस्बे के कछगांव से होकर कानपुर लौट रहे थे। वह कार से जैसे ही रनियां के राजेंद्र चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी हाईवे के अवैध कट से निकले ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के टक्कर के बाद कार कई चक्कर घुमने के बाद खड़ी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दिनेश को कार से बाहर निकालकर पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर, हाईवे पर हुए हादसे के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब आधे घंटे तक वाहन जहां के तहां ठहर गए। पुलिस के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद यातायात सुचारु हो सका। चौकी प्रभारी बीके तिवारी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें