कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड स्थित श्रीनगर गांव और कानपुर-सागर राजमार्ग के अलियापुर टोल प्लाजा के पास हुए बुधवार की देर रात हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये। समाचार लिखे जाने तक युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला।
बुधवार की रात 9 बजे बाइक सवार दो लोग मूसानगर (कानपुर देहात) की ओर से घाटमपुर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही श्रीनगर गांव के शराब ठेका के पास पहुंचे तभी सामने से ट्रक ने रौंद दिया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जाजपुर चौकी इंचार्ज भोलेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बाइक के नंबर के आधार पर उनकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सजेती समाचार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अलियापुर गांव स्थित टोलप्लाजा के निकट ट्रक ने बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से दोनों को देररात सीएचसी ले जाया गया।