फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा 

Sat, 14 Oct 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
रोड पर पड़ी बाइक और जाम लगाए लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। फरार ट्रक चालक को पकड़ने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन


थाना मूसानगर (कानपुर देहात) के फत्तेपुर गांव गांव निवासी मो. हनीस के पुत्र मो. तालिब (22) और शाकिर (20) एक ही बाइक पर सवार होकर घाटमपुर दवा लेने आ रहे थे। दोपहर करीब 12 के आसपास वह जैसे ही मुगल रोड स्थित गांव रूपनगर (घुघुवा) के सामने पहुंचे। तभी, सामने से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक उनको बाइक समेत रौंदता हुआ निकल गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की सूचना जैसे ही फत्तेपुर (मूसानगर) पहुंची तो वहां से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। इधर, पड़ोसी गांवों घुघुवा, रूपनगर और साखा-जनवारा के लोग भी पहुंच गए।

गुस्साई भीड़ ने मुगल रोड पर जाम लगाकर पुलिस को शवों को उठाने से मना कर दिया। रोड जाम की सूचना पर कोतवाल देेवेंद्र दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह रोड जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें