फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने पेड़ से लगाई फांसी

Sun, 07 Oct 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिता की मौत पर विलाप करते बच्चे।
विज्ञापन
सिकंदरा। आर्थिक तंगी से ऊब कर क्षेत्र के निन्हौरा गांव निवासी किसान ने बीते शुक्रवार की देररात्रि घर से निकलकर मूड़ादेव गांव जाने वाले मार्ग पर पेड़ से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया और मृतक की तलाशी में पैंट की जेब से निकले सुसाइड नोट में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा रुपये न देने पर आरोप लगा आत्महत्या का कारण लिखा। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन


निन्हौरा गांव निवासी पत्नी गीता मिश्रा ने बताया कि पति नरेंद्र मिश्र (45) शुक्रवार की शाम को बलकट लिए खेतों को देखने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने निन्हौरा गांव से मूड़ादेव गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे आम के पेड़ से लटकता उनका शव देख सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे शव को नीचे उतरवाया गया। शव की तलाशी के दौरान नरेंद्र मिश्र की पैंट की जेब से मिले सुसाइड नोट में गांव के निवासी सुभाष कटियार पर रुपये न देने का आरोप लगाया है।  पत्नी ने बताया कि दो वर्षों से फसल की अच्छी पैदावार नहीं होने पर परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था।  गांव के ही निवासी सुभाष कटियार के साथ गुड़गांव में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने चले गए थे।
विज्ञापन


वहां पर सुभाष कटियार ने नौकरी में मिलने वाला वेतन के बाकी रुपये नहीं दे रहे थे, जिसपर वह गांव लौट आए थे। इससे वह परेशान रह रहे थे।  फसल की पैदावार भी सही न होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। कई बार मांगने पर भी रुपये न मिलने से कदम उठा लिया।

पत्नी गीता मिश्रा ने बिलखते हुए बताया कि उनके दो बच्चों में पुत्री श्रषी (17), पुत्र शराधव (13) हैं। थाना प्रभारी मानिकचंद्र पटेल ने बताया कि नरेंद्र मिश्र की जेब से सुसाइड नोट निकला है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें