फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंदा के पास ट्राली पलटी, पंद्रह घायल

Sat, 04 Jun 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुगल रोड स्थित बेंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार पंद्रह लोग घायल हो गए। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के रहंटी खालसा गांव निवासी रामप्रकाश की पुत्री शीतल (1) का मुंडन संस्कार था। शुक्रवार को घर और पड़ोस की महिलाएं ट्रैक्टर से कुष्मांडा देवी मंदिर (घाटमपुर) आईं थीं। वहीं से दोपहर बाद सभी वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग बेंदा गांव के पास पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से बचने के लिए चालक ने झटके के साथ ट्रैक्टर को एक ओर मोड़ दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर ट्राली समेत रोड के किनारे पलट गया।
विज्ञापन


इसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसा देख बेंदा गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और ट्राली को सीधा कराकर उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को वाहनों में लादकर कसबे के बेनीसिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दो बच्चों अमन (8) पुत्र अवधेश और सूरज (4) पुत्र कैलाश को हैलट अस्पताल जबकि, कुसमा (40) पत्नी रामसजीवन को उर्सला अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इधर, कौशल देवी (18) पुत्री ओमप्रकाश, रानी देवी (30) पत्नी महेंद्र और उसकी पुत्री वंदना (8), कैलाशा (70), पुनान (7) पुत्र रामसिंह, कुसमा देवी और गोरेलाल सहित 12 घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें