रसूलपुर गोगूमऊ स्टेशन पर डीआरएम के निर्देश के बाद इंटरलाकिंग के बाद ट्रायल के लिए कोयला लदी मालगाड़ी को गुजारा गया। ट्रैक पर सफल ट्रायल होने से रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर हिंदुस्तान पैट्रोलियम टर्मिनल के लिए रसूलपुर गोगूमऊ रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रसूलपुर-गोगूमऊ रेलवे स्टेशन पर हिंदुस्तान पैट्रोलियम टर्मिनल तेल डिपो के लिए तीन नई लाइनें मुहैया कराई है। इंटरलाकिंग का काम 20 मार्च को समाप्त हो गया।
राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि वरिष्ठ मंडल प्रबंधक दूरसंचार टीए अंसारी व संकेत एवं सहायक मंडल प्रबंधक अमित गोयल ने स्टेशन का निरीक्षण किया।
उधर, सोमवार की देरशाम ट्रायल के दौरान भीमसेन की तरफ से कोयला लदी मालगाड़ी को कंप्यूटराइज्ड रसूलपुर-गोगूमऊ स्टेशन से निकाल कर हरी झंडी दी गई। ट्रायल के सफल होने पर शेख मोहम्मद और रेल अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी व राहत की सांस ली।
बता दें कि रसूलपुर गोगूमऊ स्टेशन कानपुर झांसी रेलखंड का पहला स्टेशन है, जो कि पूरी तरह से नई तकनीक का कंप्यूटराइज्ड पैनल लगाया गया है।