फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का इलाज न होने पर भड़के परिजन, पत्थर चलाए

Wed, 21 Sep 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-मिट्टी से दबकर घायल बालक नन्हू मां की गोद में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते रोगियों को बिना इलाज कराए बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, मिट्टी का टीला धंसने से दबकर घायल तीन वर्षीय बालक के परिजनों ने इलाज न करने पर हंगामा काटते हुए आवासों पर पत्थर फेंके, जिससे स्वास्थ्य कर्मी परिसर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन



मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल को लेकर सीएचसी में काफी हंगामा रहा। अस्पताल मेें सुबह से ही रोगियों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल होने की जानकारी से नाराज मरीज व तीमारदारों में नाराजगी रही।

हंगामे की जानकारी पर चिकित्साधीक्षक डा. आईएच खान सीएचसी पहुंचे। इसी दौरान उधमपुर गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी अपने तीन वर्षीय पुत्र नन्हु के साथ मिट्टी खोदने गई थ, तभी मिट्टी का टीला धंसने से नन्हू घायल हो गया। परिजन आनन-फानन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन



सीएचसी में हड़ताल और चिकित्सकों के मौजूद न होने की जानकारी पर परिजन भड़क गए और हंगामा काटने लगे। इसी बीच कुछ युवकों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर पत्थर फेंक दिए। इस पर स्वास्थ्य कर्मी परिसर छोड़कर भाग निकले।


वहीं परिजन घायल बालक को लेकर चले गए। हंगामे के बाद चिकित्साधीक्षक डा. आई खान, डा. मनोज कुमार, डा. पूनम मौर्या ने 12 बजे से ओपीडी में करीब 70 रोगियों को देखा। साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टोर से आवश्यक दवाएं मंगाकर रोगियों में बंाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें