33 केवीए शिवली बिजली घर की क्षमता वृद्धि की जानी है, यहां पर तीन दशक पहले तीन एमवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जा रही है। इसको बदलकर अब अधिक क्षमता वाला पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है। इसलिए शुक्रवार दोपहर से शनिवार दोपहर तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। अवर अभियंता राजेश प्रसाद ने बताया कि इस दौरान ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया जाएगा। कस्बा शिवली के बाशिंदे पानी का इंतजाम कर लें।