फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग में कटाव से गांवों का आवागमन ठप

Sat, 11 Aug 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रसूलाबाद-लहरापुर मार्ग की कटी सड़क
विज्ञापन
रसूलाबाद। लहरापुर.औरैया मार्ग पिछले 15 दिनों से बंद हैए जबकि दर्जनों गांव को जोडऩे वाला सिमरामऊ-भौंरा मार्ग बाढ़ के तेज बहाव के चलते दो जगह से कट गया है। इससे दर्जनों गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या है। इन मार्गों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं निकल कर कालेज जाती थी लेकिन आवागमन बंद है।
विज्ञापन


बारिश ने क्षेत्र के कई मार्गों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कठारा गांव के संतोष मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, गोविंद मिश्रा, अवधेश दुबे, मेवालाल, रजनीकांत, राजू दुबे, भारामऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय त्रिपाठी, अरविंद यादव आदि अनेक लोगों ने बताया कि लहरापुर-रसूलाबाद मार्ग से होकर तहसील व अस्पताल,  बाजार आदि आवागमन करते थे। 29 जुलाई को मार्ग बारिश के चलते क्षतिग्रस्त को हो गया है। इस मार्ग से आवागमन बिलकुल ठप है। औरैया के लहरापुर, मधवापुर, बेल्हूपुर, फतेहपुर गांव के ग्रामीण रसूलाबाद आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं भौंरा गांव के सुरेंद्र सिंह, भौंरा प्रधान सूरजवती, सुजान सिंह, कुंदन सिंह, जय करण, बृजेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि रूरा से कहिंजरी मार्ग से गुलाबपुर, भौंरा, मुरलीपुर, सिमरामऊ, मुरलीपुर, मल्लाहन पुरवा आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं। गांव के इसी मार्ग से होकर अनेक छात्राएं राजकीय इंटर कालेज सिमरामऊ पढऩे जाती हैं।
विज्ञापन



मार्ग खराब होने से छात्राओं का भी स्कूल जाना ठप हो गया है। इसके साथ ही किसानों व क्षेत्रीय निवासियों को रोजमर्रा की वस्तुएं इसी मार्ग से होकर समीप के कहिंजरी, बनीपारा आदि बाजारों से लानी होती हैं। प्रधानों ने डीएम राकेश कुमार सिंह से शिकायत कर मार्ग ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें