फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया हेलमेट नहीं आया काम, गईं तीन जान

Wed, 14 Jun 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर व भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर से घायल हैं। तीनों हादसों में चालक द्वारा पहने गए लोकल ब्रांड (मानकविहीन) के हेलमेट चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन

 बहन की चौथी लेने जा रहा सुमनियापुर बिधनू का युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं, बाइक से पति संग मां की अंत्येष्टि में शामिल होने पुखरायां जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया। वहीं दूसरी ओर, ड्यूटी से घर लौटने के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
हादसा नंबर एक
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
रनियां। पनकी के रतनपुर निवासी शिवचरण शर्मा का बेटा नवनीत शर्मा (24) गोगुमऊ स्थित एचपीसीएल प्लांट में काम करता था। सोमवार की शाम वह ड्यूटी पर गया था, रात में ड्यूटी करने के बाद वह मंगलवार सुबह से बाइक से घर जा रहा था। श्यामपुर गांव के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जाकर टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची। रनियां चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज वीपी पांडेय ने बताया कि उसकी शिनाख्त उसके जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। मौके पर पहुंचे पिता शिवचरण मां बिंदु व बहन सालू बेसुध हो गए। नवनीत घर का एकलौता बेटा था।
विज्ञापन


हादसा नंबर दो
बहन की चौथी लेने जा रहे भाई की मौत
 अकबरपुर कोतवाली के खानचंद पुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार समुनियापुर बिधनू कानपुर नगर के अनिल (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके साथी गांव के ही बसंत और नरवल कानपुर नगर का छोटेलाल घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनाें घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अनिल की बहन मीरा की शादी 10 जून को भवानीपुर गुजराई में हुई थी। वह बहन की चौथी लेने जा रहा था। एक कार में अन्य लोग सवार थे जबकि अनिल बाइक में अपने दो दोस्तों के साथ जा रहा था। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि बहन की बरात वाले दिन 10 जून को ही अनिल का भी तिलक हुआ था। उसकी मड़िलवां श्यासार नरवल कानपुर बारात जानी थी। हालांकि, हादसे के बाद वहां मौजूद लोग यह नहीं बता पाए कि उसकी बारात किस दिन व किसके यहां जानी थी। एसएसआई सोमेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक बंसत बाइक चला रहा था, वह हेलमेट पहने हुए था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
 
हादसा नंबर तीन
मां की अंत्येष्टि में जा रही बेटी की मौत
 भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला उछलकर सड़क पर ट्रक आगे जा गिरी। ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। गुजराई निवासी लक्ष्मण दीक्षित अपनी पत्नी आशा दीक्षित को बाइक से लेकर पुखरायां जा रहे थे। लक्ष्मण की पुखरायां में ससुराल है, सोमवार सुबह उनकी सास की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पर वह पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। तभी मांवर गांव के पास कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद हाईवे पर गिरी पत्नी को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। घटना के बाद शव क्षत-विक्षत हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से लक्ष्मण को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें