फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा भर रही कार पलटी, तीन की मौत

Sun, 18 Jun 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  गजनेर थाना क्षेत्र के नबीपुर-रठिगांव मार्ग पर कुढ़वा गांव के सामने शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार होंडासिटी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार छह लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी युवक घूमने निकले थे।  
विज्ञापन

 क्षेत्र के नबीपुर से रठिगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार कुढ़वा गांव के सामने बेकाबू होकर  नहर किनारे पड़ी मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह करीब सौ मीटर तक पलटती चली गई। कार सवार सभी लोग लहूलुहान हालत में बाहर गिरे। दुर्घटना में कार सवार गुलौली गांव के दीपू परिहार (18) पुत्र सतीश सिंह, गुलौली गांव के अमन सिंह (23) पुत्र बादल सिंह, तुर्कीमऊ गांव के अनुराग (19) पुत्र भारत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, जफराबाद गांव के अनिल सिंह के पुत्र शिवेंद्र सिंह उर्फ शिवा, गुलौली के अनिल परमार का पुत्र विवेक व निनायां के शिवराम का पुत्र मोनू गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने विवेक व शिवेंद्र की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटना के वक्त कार अनुराग चला रहा था।
सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि गुलौली गांव में किसी कार्यक्रम में सभी युवक एक जगह एकत्र हुए थे। इसके बाद कार से अकबरपुर गए वहां नशेबाजी करने के बाद वापस गांव जाने की जानकारी मिली है। तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के बावत छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें