फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी से लूट मामले मेें तीन दिन बाद सक्रिय हुई एसओजी

Wed, 12 Jul 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को बैंक कर्मी से हुए लूट के मामले में मंगलवार को एसओजी और सर्विलांस की टीम ने जांच-पड़ताल की। कार सवार बदमाशों ने स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से मोबाइल फोन, अंगूठी, 30 हजार रुपये लूट लिया था।
विज्ञापन


बॉब शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे वह जिला मुख्यालय माती जाने के लिए आगरा-कानपुर हाईवे के बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उनको लोक अदालत की बैठक में जाना था, आगरा की ओर से आ रही एक कार रुकने पर वह अकबरपुर तक चलने को उसमें सवार हो गए। उसमें तीन लोग पहले से ही सवार थे। करीब पांच किलोमीटर चलने के बाद मदनपुर गांव के पास कार को कट से मोड़कर उनका सीयूजी मोबाइल, सोने की अंगूठी और 30 हजार रुपये लूट लिया गया। इसके बाद बिरहाना चौराहे के फ्लाईओवर के पास उन्हें उतारकर कार सवार चले गए। वहीं, थाने में एचसीपी ने केवल मोबाइल फोन खो जाने की तहरीर लिखवाकर ले ली थी। डीएसपी को भी जानकारी दी गई थी। मंगलवार को एसओजी टीम सक्रिय हुई।

वहीं, एचसीपी कमल सिंह ने आरोप गलत बताया है। एसओजी प्रभारी संतोष कुमार आर्य और सर्विलांस के मनीष मिश्र ने कहा है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। वहीं थाना इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें