फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकनपुर में तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत

Sun, 04 Feb 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दरगाह शरीफ पर रश्म अदायगी करते प्रमुख लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रस्म अदायगी के साथ मकनपुर में तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत हो गई है। जिंदाशाह मदार की दरगाह पर हजारों की संख्या में जायरीनों का पहुंचना शुरू हो गया है। मलंगों ने शग्ल ए धम्मल की रस्म की।
विज्ञापन


शनिवार को मकनपुर का सालाना उर्स ढंग से शुरू हो गया। दूर-दूर से आए जायरीनों ने ईशन नदी में गुश्ल की रश्म अदाकर पवित्र दरगाह में माथा टेकने व चादरपोशी के लिए पहुंचे। यहां जायरीनों ने दमदार बेड़ा पार का उद्घोष कर दुआएं की। देशभर में सैयद बद्दउद्दीन जिंदाशाह मदार के सिलसिले को मानने वाले मलंग भी रस्म अदायगी के लिए दरगाह शरीफ पहुंचे।

दोपहर बाद सज्जादा नाशीन सैयद अल्लामा नजीबुल बाकी की सरपरस्ती में बहादुर बाबा परंपरागत ढंग से कश्ती लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे और दुआएं कर मदार-ए-पाक में माथा टेका। मलंगों ने अपने जुल्फे खोलकर शग्ल-ए-धम्माल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें