फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से लाखों का माल पार किया

Fri, 25 Aug 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कमरे के भीतर टूटी अलमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सजेती थाना सजेती से मात्र बील कदम की दूरी पर स्थित एक मकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। थाने में घटना की तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।  सर्वेश पुत्र परशुराम ने बताया कि बुधवार की रात वह और परिवार के सदस्य अपने-अपने स्थान पर सोए थे। रात में मकान के पीछे की ओर से घुसे बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़ने के बाद उसमें रखे 50 हजार रुपये नगद, सोने के दो हार, एक जंजीर, मांग बेंदी, बृजबाला, झुमकी, बेसर, टॉप्स, एक अंगूठी, चांदी का बिछुआ, हाफ पेटी, पायल और तोड़िया समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवर उठाकर ले गए। सुबह घरवालों के जागने और कमरे में टूटी अलमारी और फर्श पर बिखरा पड़ा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई। सर्वेश ने बताया कि उसने थाने में मामले की तहरीर दी लेकिन, पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। बता दें कि, घटनास्थल सजेती थाना से मात्र बीस कदम की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

 
भीतरगांव में  चोरों ने बुधवार की रात पुलिस चौकी बिरहर इलाके के तीन घरों में धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने अभी किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बिरहर गांव निवासी कृष्ण कुमारी अवस्थी के घर घुसे चोर दो बैगों में हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। गुरुवार की सुबह चोरी गए बैग गांव के बाहर नरेश अवस्थी के खेत पर पड़े मिले।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव के ही बलवीर संखवार के घर हुई। छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे में बंद ताले को किसी रॉड अथवा लोहे की साबड़ से तोड़ डाला और अंदर घुस गए। कमरे में बक्से में रखे एक हजार रुपये नगद दो जोड़ी पायल, झुमकी, बेसर और नाक की कील सहित कुछ अन्य जेवर उठा ले गए। जबकि, तीसरी घटना पड़ोसी गांव ऐमनपुर निवासी नवाब सिंह यादव के घर हुई। चोरों ने कमरे में लगा ताला रॉड से तोड़ने के बाद वहां रखे लोहे के बक्से से झुमकी, कमर पेटी, पायल, मांग बेंदी और गले का हार सहित लाखों रुपये कीमत के जेवर और 10 हजार रुपये नगद उठा ले गए। चौकी इंचार्ज ओमपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि घटना की जांच और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें