फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप व परचून दुकान से लाखों की चोरी

Fri, 10 Mar 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचौसी कस्बे के पुल बाजार स्थित मोबाइल शॉप व परचून दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सामान व नगदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन



मंगलपुर थाना के धौकलपुरवा गांव निवासी हरनारायण सिंह कंचौसी पुल बाजार निवासी अनिल सिंह के मकान में अजय मोबाइल शॉप के नाम से दुकान करते हैं। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने वहां रखे एक लाख रुपये की कीमत के 75 मोबाइल फोन व गुल्लक से आठ हजार की नगदी पार कर दी।


वहीं पास मौजूद कंचौसी पुल बाजार निवासी रवींद्र कुमार की परचून दुकान का ताल तोड़ दिया और आठ क्विंटल चीनी, 50 किलो मिर्च व एक क्विंटल डिटर्जेंट पाउडर पार कर दिया। गुरुवार सुबह दोनों दुकानदारों के पहुंचने पर दुकानों का ताला टूटा देखा। इस पर सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एचसीपी रणवीर चौहान व चौकी प्रभारी कंचौसी बलराम सिंह ने घटना की छानबीन शुरू की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें