पुलिस चौकी क्षेत्र के रायपुर के मजरे नूरगंज गाव के सामने हाईवे के किनारे गड्ढे में एक अज्ञात युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला है। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार की भोर कानपुर से झांसी वाले हाइवे मार्ग के किनारे रायपुर के मजरे नूरगंज गांव के सामने करीब 27 वर्षीय युवती का शव खून से लथपथ पड़ा देखा गया। पुलिस ने बताया कि युवती की हत्याकर शव को फेंका गया है। मृतका के दाहिने हाथ इमरान नाम गुदा है।
युवती लाल रंग का छींटदार कुर्ता व पीला सलवार पहने हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुपट्टा से उसका गला घोंटा गया है। उसकी गर्दन में निशान मिले हैं। शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
अपर पुलिस अघीक्षक ऋषि पाल सिंह, सीओ संजीव कुमार सिन्हा व कोतवाल अखिलेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सदर सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टया गले में चोट के निशान मिले हैं।