फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार में हावी है परिवार वाद

Thu, 22 Sep 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करती अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश सरकार में परिवार हावी है। चाचा कुर्सी का खेल चल रहा है। विकास कार्य और जनता के मुद्दे हाशिए पर चले गए। उक्त बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आयोजित स्वागत समारोह में कही।
विज्ञापन


पुखरायां में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर काफिला आगे निकल गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, अनीता सचान, राजेश सचान मौजूद रहे।


 सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में आयोजित स्वागत समारोह में शशांक शेखर मिश्र ने उनकी अगुवाई की। स्वागत से प्रसन्न अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी का समर्थन करना है। यह सब मिलकर कार्य होगा।
विज्ञापन



कहा देश के प्रधान मंत्री सभी के साथ मिलकर कार्य कर रहे है। दोनों दल मिलकर ही आगे बढ़ेंगे। विरोधी दल हार से खिसिया कर तरह तरह की बातें करते है, जिनसे भ्रमित होने की जरूरत नही है।



उन्होंने महटौली, कौरौवा और संदलपुर में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौकेपर अपना दल के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, उपाध्यक्ष शशांक शेखर मिश्र, छुन्ना मिश्र, राकेश तिवारी, हन्नू दुबे, राजा पटेल, सुनील पटेल, बाबू कटियार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें