फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने चौपाल लगा सुनी जनता की समस्याएं

Fri, 27 Apr 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उसरी गांव में चौपाल को संबोधित करती प्रमुख सचिव नियोजन नीना शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इतनी शिकायतें उन्हें कहीं भी नहीं मिली। इतनी शिकायत आने का मतलब साफ है कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है। यह बात प्रमुख सचिव नियोजन व जनपद की नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने गुरुवार को उसरी गांव में आयोजित चौपाल में कही। उन्होंने कहा आमजन के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


रसूलाबाद के उसरी गांव स्थित बीएलआरडी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए चौपाल लगाई गई। जहां आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण उपस्थित हुए। इस दौरान ग्राम प्रधान किरण सेंगर ने पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए टंकी निर्माण के साथ ही प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन के निर्माण की मांग की रखी।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौर ने अटिया रायपुर गांव में आवासों की प्रथम किस्त के बाद दूसरी किस्त न दिए जाने और दूसरी किस्त के लिए रुपये की मांग का आरोप खंड विकास अधिकारी पर लगाया था। जिस पर खंड विकास अधिकारी संदीप
विज्ञापन

यादव ने उक्त आवास अपात्रों को दिए जाने और उनके विरुद्ध रिकवरी करवाए जाने की बात बताई।

वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी गांव में ऐसा हुआ हो तो वे उसकी सूचना उन्हें दें। वे समिति गठित कर इसकी जांच करवाएंगे। ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि 8 घंटे से अधिक आपूर्ति नहीं मिल रही है। इस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत ने आंधी में लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही। उन्हें यह निर्देश दिए कि एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठीक करवा दें। वहीं प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक पाठशाला भवन वर्ष 1986 में बनवाया गया था। उसकी स्थिति को देखकर नए भवन की आवश्यकता सही प्रतीत होती है। चालू वित्तीय वर्ष में इस स्कूल के लिए धन मिल जाएगा। पानी की टंकी की जो मांग जनता ने उठाई है। वह निर्धारित 8000 की जनसंख्या के मानक के अनुरूप होने पर ही बन सकती है। इसकी लिखा-पढ़ी कर जल निगम को प्रेषित करेंगे। गांव में 757 शौचालय बनवाए गए हैं, इसके बाद भी यदि किसी को शौचालय नहीं मिला है तो सौ अतिरिक्त शौचालयों का धन अविलंब उपलब्ध करवाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र के खोले जाने की मांग भी उठी है। इस मौके पर सीडीओ केदारनाथ, अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी अंशिका दीक्षित, सीओ रामकृष्ण मिश्रा, एसडीएम बृजेंद्र कुमार, तहसीलदार संदीप केला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें