फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित रहकर मिशन 2017 से जुड़ने का आह्वान

Wed, 31 Aug 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसपा के कैडर कैंप में बोलते जोनल कोआर्डिनेटर और मंच पर बैठे नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर तथा विधान परिषद सदस्य डा. रामकुमार कुरील ने सेक्टर अध्यक्षों की क्लास ली। एक-एक सेक्टर अध्यक्ष को सामने खड़ा कर संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर नसीहत दी।
विज्ञापन



डा. कुरील मंगलवार को तहसील क्षेत्र के नौरंगा कस्बे में आयोजित बसपा कैडर कैंप बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सपा सरकार के भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को लोगों के बीच बताना है।


साथ ही संगठित रहकर सावधान भी रहना है। कहा कि अन्याय और शोषण का बदला लेने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।
विज्ञापन



घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और कैडर कैंप की संयोजक सरोज कुरील ने कहा कि घाटमपुर की धरती से उनका पूर्वजों के समय से लगाव है। और वह हमेशा अपने क्षेत्र की उन्नति के लिए कटिबद्ध हैं और आगे भी रहेंगी।


इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर ने जिला प्रभारी के पद पर रामचंद्र संखवार, बंजारीलाल पाल, अमर सिंह निषाद और विवेक गौतम को नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर प्रभारी की लिस्ट पढ़कर खड़ा करने के बाद उनके साथ आए कार्यकर्ताओं की संख्या भी गिनी।


कैडर कैंप में बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबाबू संखवार, तन्मय तिवारी, योगेंद्र कुशवाहा, इश्तियाक कुरैशी, जहीर बाबा, अशोक कुरील, मनीष तिवारी, राजाराम भारती, आशू पंडित, सुनील दिवाकर, शादाब,  हसन मंसूरी और टुनटुन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें