ऑडीशन में नृत्य प्रस्तुत करती किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं के निखार और प्रोत्साहन के उद्देश्य से ऑडीशन प्लस शो आयोजित किए जाते हैं। यह बात द ह्यूमेन प्रोडक्शन के बॉलीवुड एक्टर जानू सिंह ने कही।
वह गत मंगलवार रात एक गेस्टहाउस में उड़ान सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान के सहयोग से आयोजित प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि नृत्य, संगीत व एक्टिंग में ऑडीशन के माध्यम से चयनित बच्चों को प्रमाणपत्र दिये जाएंगे और उनको प्रस्तावित सीरियल एलबम में काम करने का मौका दिया जाएगा।
शो के दौरान फिल्म प्रधानी के हीरो रहमान शाह, युवा कवि शाहरुख सिद्दीकी, हास्य कलाकार रवि इलाहाबादी, सचिन रावत, अंकुर ओझा ने बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। साथ ही उनको सराहने के साथ प्रोत्साहित किया। रेणुका सचान, सौम्या सचान, सिद्धी, शिवावर्मा, पवन, जानकी राजावत, रिया सचान, अर्शी खान, सपना, कृष्ण आदि ने अपनी प्रतिभाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया।