फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने बेहाल किया

Mon, 11 Apr 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तापमान धीरे-धीरे फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को तापमान एक डिग्री से अधिक बढ़कर 39.09 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, आर्द्रता कम होने से लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन



फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को आसमान में बादल छाने की संभावना जताई है, जिससे बढ़ते तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। पिछले दो दिनों से जिले में तापमान दोबारा से बढ़ने लगा है। रविवार को गर्मी के तेवर देखकर लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर हो गए।


वहीं, रविवार की दोपहर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। सुबह से चली पश्चिमी हवाएं 10 बजते-बजते अपने चरम पर पहुंच गई। लोग पूरे दिन शरीर झुलसाने वाली गर्मी से पसीने से तर-बतर रहे। घरों में पीने के लिए रखा पानी अपने आप ही गरम हो गया।
विज्ञापन



चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 39.09 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 39 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी रही। सुबह के समय पश्चिमी हवाएं व दोपहर बाद हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी रहा। सोमवार को आसमान में हल्की बदली छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें