फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जानवर घुसने पर महिला का सिर फोड़ा

Sun, 03 Dec 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फोटो- 02 जीटीआरपी 7- कोतवाली में बैठी घायल महिला बीना पत्नी ब्रह्मा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
भीतरगांव पुलिस चौकी साढ़ के गोपालपुर गांव में खेत में जानवर घुसने को लेकर पिता-पुत्रों ने मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। लाठी के हमले से महिला का सिर फट गया। रिपोर्ट दर्ज कराने महिला पुलिस चौकी पहुंची तो उसे कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 गोपालपुर गांव निवासी ब्रह्मा धानुक की पत्नी बीना (50) ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने जानवर (सुअर) लेकर जा रही थी। तभी दो जानवर गांव के वीरेंद्र कुमार यादव के आलू के खेत में घुस गए। बताया कि खेत में आरीदार कंटीले तारों की बाड़ लगी होने से जल्दी से उनको खेत से बाहर नहीं हांक पाई। वीरेंद्र और उसके दोनों लड़कों ने उसको घेर कर मारपीट करने लगे। इस बीच लाठी के हमले से बीना का सिर फट गया। मारपीट के बाद आरोपी वहां से चले गए। इधर, खेत मालिक वीरेंद्र यादव उर्फ पप्पू का आरोप है कि ब्रह्मा धानुक झगड़ालू है। वह अपने जानवर उसके खेतों पर छोड़ देता है। जानवर आलू-गाजर और मूली की फसल को बर्बाद करते हैं। मना करने पर झगड़ा करने लगता है। बताया कि शनिवार की सुबह भी जब उसको मना किया तो मारपीट करने पर उतारू हो गया। बताया कि मारपीट में उसको और बेटे राहुल को भी चोटें आई हैं। चौकी इंचार्ज विनय विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। वहीं, कोतवाली में सिर्फ एक पक्ष ब्रह्मा धानुक की पत्नी बीना पहुंची जबकि, दूसरा पक्ष नहीं आया। कोतवाल ने बताया कि बीना की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें