फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से महिला मरी

Fri, 13 Jan 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा कस्बे के आजादनगर मोहल्ले की मलिन बस्ती में बुधवार को देररात एक झोपड़ी में आग लगने से झुलसकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

मलिन बस्ती निवासी उमेश गिहार ने बताया कि मां लाड़ली और नानी चंदनियां अलग झोपड़ी में रहती थीं। वह परिजनों समेत बगल की झोपड़ी में रहता था। रात में नानी की झोपड़ी में आग लग गई। उन्होंने बाहर निकल कर शोर मचाया कि चिराग गिरने से आग लगी है। नानी जाग रही थी और मां झोपड़ी में ही सो रही थीं। लोगों ने किसी तरह आग की लपटें काबू पाया, तब तक मां की झुलस कर मौत हो चुकी थी। मां को बचाने के फेर में नानी का हाथ झुलस गया।
हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चेयरमैन खुर्शीद अहमद ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। लेखपाल धर्मेंद्रसिंह ने बताया कि क्षति का आंकलन करके एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। परिजनों को त्वरित सहायता दी जा रही है। थाना इंचार्ज विकास राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें