फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, चार घरों की गृहस्थी राख

Wed, 05 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत से आग बुझाते ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र के पलियाबांस खेड़ा गांव में छप्पर में लगी आग से चार घरों की गृहस्थी जल कर राख हो गई। हादसे में एक महिला झुलस गई। जबकि तीन बकरियां व एक भैंस भी झुलस गए। वहीं, दमकल के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भी दिखा।

मंगलवार की दोपहर पलियाबांस खेड़ा गांव में कश्मीर सिंह पुत्र प्रसादी के छप्पर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलने से आग पूरे घर में फैल गई। इससे टीवी, पंखा समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोसी दुर्गा के घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

छप्पर के नीचे बंधे पशुओं को खोलने के लिए गई गिरजा देवी आग की चपेट में आने से झुलस गई। आग से एक बकरी की मौत हो गई। जबकि तीन बकरियां व एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद आग ने गंगाराम पुत्र पूरन व तुलसी राम के घरों को भी चपेट में लिया। उसकी गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय गृहस्वामी परिवार सहित भागवत सुनने मंदिर गए थे।

ग्रामीणों ने नलकूप की सहायता से आग पर काबू पाया। सूचना देने पर भी दमकल गाड़ी मौके पर नही पहुंचीं। आग से झुलसी घायल गिरजा देवी को परिजन सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डा. लोकेश शर्मा ने जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


तहसीलदार संदीप केला ने बताया कि कानूनगो सुरेश राजपूत व लेखपाल लक्ष्मी शंकर को क्षति आंकलन के लिए भेजा गया है। नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह ने सीएचसी पहुंचकर आग से झुलसी महिला का हालचाल लिया। बता दें कि रसूलाबाद में अग्निकांड की घटना से हड़कंप मच गया। तेज हवाआें ने आग में घी का काम किया। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे प्रयास धूमिल नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें