फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में डंडे के वार से हुई थी चालक की हत्या

Sun, 05 Mar 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर जाती डेरापुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थनवापुर गांव के पास ढाबे पर तीन माह पूर्व मारपीट के दौरान घायल चालक की उपचार दौरान मौत हो गई थी। मारपीट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी के बताए स्थान से मारपीट में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। हत्यारोपी ने बताया कि चालक के सिर पर डंडे से कई वार किए थे।
विज्ञापन



डेरापुर थाना के थनवापुर गांव के पास हाईवे पर संचालित ढाबे पर तीन माह पूर्व 10 के सिक्के के लेनदेन को लेकर होटल मालिक पूरन सिंह और डीसीएम चालक महेंद्र पाल के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान डीसीएम चालक को गंभीर चोटें आई, जिसकी  उपचार के दौरान मौत हो गई थी।


मृतक चालक की पत्नी कौशल्या देवी ने होटल मालिक पूरन सिंह सहित होटल कर्मियों के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उपरोक्त मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी पूरन सिंह फ रार चल रहा था। पुलिस के दबाव के चलते उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।  
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी पूरन सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मारपीट के दौरान उसने डीसीएम चालक महेंद्र पाल के सिर पर डंडे से कई वार किए। घटना के बाद उसने डंडे को ढाबे के ही बगले में छिपाकर रख दिया था।


चौकी प्रभारी बिहार घाट सुनील कुमार ने आरोपी युवक को ढाबे पर ले जाकर उसके बताए गए स्थान से मारपीट के प्रयोग में लाए गया डंडा बरामद कर लिया। इंचार्ज थाना प्रभारी सुशील पारासर ने बताया कि अभियुक्त को रिमांड पर पूछताछ के लिए लाया गया।  पूछताछ के बाद उसे पुन: न्यायालय के आदेश के तहत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें