फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संविदा पर भर्ती होंगे 179 सफाईकर्मी

Wed, 20 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 179 बेरोजगारों को संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में रोजगार मिलेगा। इन्हें संविदा पर भर्ती करने के लिए कलेक्ट्रेट के नाजिर व नगर पंचायत व पालिका स्तर पर अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता की देखरेख में तय समयसीमा के अंदर संविदा पर सफाई कर्मचारी रखने के लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका पुखरायां में 10, झींझक में 40, नगर पंचायत अकबरपुर में 32, रूरा में 16, शिवली में छह, डेरापुर में 12, रसूलाबाद में 39, सिकंदरापुर में 14 और अमरौधा में 10 सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे। इसी सप्ताह भर्ती संबंधी विज्ञापन निकालने के निर्देश एडीएम ने दिए हैं।

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी के पद के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी ईओ को शासन की गाइडलाइन की जानकारी दे दी गई है। एडीएम का कहना है कि स्टाफ की कमी से नगर पालिका व नगर पंचायतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में परेशानी हो रही थी। परिसीमन के बाद क्षेत्रफल बढ़ने व आसपास के गांवों के जुड़ जाने से कार्यक्षेत्र का विस्तार हो गया। इसीलिए शासन ने संविदा के जरिए सफाई कर्मचारियों का इंतजाम करने का निर्णय लिया है। इससे आने वाले दिनों में गलियों की सफाई व कूड़ा उठाने की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें