फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के सफर की वो आखिरी रोटी...

Thu, 24 Nov 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खून से सना पानी का कैंपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटना-इंदौर एक्सप्रेस पटरी से क्या उतरी कि कुछ लोगों की जिंदगी ही पटरी से उतर गई। हादसे में किसी की किताब खुली रह गई तो किसी के लिए मौत के सफर की वो आखिरी रोटी बन गई। ये तस्वीरें शायद कुछ यही बयां कर रहीं हैं।   
विज्ञापन



हादसे के  चार दिन बाद बुधवार को घटनास्थल पर कुछ अलग ही नजारा दिखाई दिया। घटना वाले दिन वहां लोगों की भीड़ थी, लेकिन बुधवार को सन्नाटा था। बिखरा हुआ यात्रियों का सामान उनके कभी यहां मौजूद होने की गवाही देता नजर आया।


एसएससी की खुली पड़ी किताब के पन्ने शायद ही अब कोई ही पलटे क्योंकि उन्हें पढ़ने वाला कहां चला गया किसी को पता नहीं। कुछ यही हाल एक खुले टिफिन में रखी रोटियों का, जिन्हें खाने के लिए अब कोई नहीं बचा था।
विज्ञापन



यात्रियों का बिखरा हुआ खून से सना सामान हृदयविदारक हादसे की भयावयता बया कर रहा था। जब ट्रैक से ट्रेनें निकलती तो वहां का सन्नाटा जरूर टूटता। इन ट्रेनों मेें सफर करने वाले यात्री भी घटनास्थल के हालात देख सिहर उठे।

कानपुर देहात। पुलिस लाइन के एक कमरे में रखा यात्रियों का सामान अब अपनों के इंतजार में है। हादसे के बाद यात्रियों का छूटा सामान बैग, थर्मस, कंबल, शाल, सूटकेस, बच्चों के खिलौने, बर्तन आदि प्रशासन ने एकत्रित कराकर सुरक्षित रखवा दिए हैं। सामान को लेने के लिए अभी तक बहुत से लोग नहीं पहुंचे हैं।

आखिर यह सामान कब तक अपनों तक पहुंचेगा, यह किसी को नहीं पता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरपाल सिंह ने बताया कि अधिकांश सामान को कानपुर हैलट भेजा गया है। जो सामान को लेने नहीं पहुंचा है। उसे दोबारा मंगाकर पुलिस लाइन माती में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें