फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत, डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

Fri, 15 Apr 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कसबे के बेनीसिंह अवस्थी सामुदायिक केंद्र में प्रसव कराने के लिए भर्ती हुई एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में शांत हो गए और शव लेकर वापस चले गए।

कसबे के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी श्यामबाबू यादव ने बताया कि उसने अपनी पुत्री कंचन (22) का विवाह एक वर्ष पहले ग्राम इटरा थाना जाफरगंज (फतेहपुर) निवासी संगीत यादव के साथ की थी। बताया कि कंचन को पहला बच्चा होने पर प्रसव के लिए उसे बुधवार की दोपहर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बताया कि डा.आशा वर्मा और स्टाफ नर्स सुलेखा की देखरेख में कंचन को सामान्य प्रसव में लड़का पैदा हुआ। बताया कि शाम 5 बजे के आसपास अचानक कंचन की हालत बिगड़ी तो डाक्टर ने उसे कानपुर ले जाने और खून चढ़वाने की सलाह देकर रेफर कर दिया। लेकिन, कंचन की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन रात में शव को वापस लौटा लाए और सीएचसी में रख दिया। सुबह डाक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि डाक्टर ने जान-बूझकर कंचन को कानपुर रेफर करने में देर की जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, महिला डाक्टर आशा वर्मा ने किसी तरह की लापरवाही किए जाने से इंकार किया। बताया कि कंचन की हालत जैसे ही बिगड़ी उन्होंने उसे तत्काल कानपुर ले जाने की सलाह दी। बताया कि उसके परिजन सीएचसी में ही कंचन को खून चढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। जो यहां पर संभव नहीं था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें