फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में रेलवे फाटक पर घोड़े की मौत, जाम

Sun, 19 Feb 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर बोरियां लदी घोड़ा गाड़ी को खींच रहे घोड़े की अचानक मौत हो गई। इससे वहां जाम लग गया। आनन-फानन में मृत घोड़े व गाड़ी को हटवा कर जाम खुलवाया गया। इस बीच करीब 20 मिनट तक रेल मार्ग ठप रहा।
विज्ञापन


करीब दोपहर करीब 01:45 बजे रेलवे फाटक खुला और घोड़ा गाड़ी निकलने लगी, तभी रेलवे फाटक पार करते ही चढ़ाई पर अचानक घोड़ा गिर गया और उसकी मौत हो गई। इससे बीच सड़क में घोड़ा गाड़ी खड़ी होने से झींझक-रसूलाबाद रोड पर जाम लगा गया। गेटमैन ने लोगों के सहयोग से घोड़ा गाड़ी को फाटक से दूर कर जाम खुलवाया।

गेटमैन मनराज ने बताया की घोड़ा गाड़ी खींच रहे घोड़े की मौत होने से फाटक के पास ही जाम लग गया। गाड़ी को हटवा कर जाम खुलवा दिया गया था। स्टेशन अधीक्षक राधेराम मीणा ने रेलवे फाटक के पास ही 01:45 बजे फाटक पार करते ही घोड़े की मौत होने से जाम लग गया था। गेटमैन ने घोड़े के शव व गाड़ी हटवाकर जाम खुलवा दिया था। इससे मार्ग का यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें