फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में दंपति व बेटे को दस साल की कैद

Wed, 27 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में चल रहे दहेज हत्या के एक मामले में अदालत ने सुनवाई के दौरान तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए दस साल की सजा सुनाई है साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता विक्रम सिंह सेंगर ने बताया है कि भोगनीपुर थाना क्षेत्र के उमरिया जगदीशपुर गांव निवासी फूल सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि उन्हाेंने अपनी पुत्री का विवाह सजेती थाना क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी रामबहादुर के पुत्र वीर सिंह संग किया था।

विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन दहेज में मोटरसाइकिल, पचास हजार रुपये और भैंस की मांग रहे थे। पुत्री के असमर्थता जताने पर आए दिन उससे मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर 6 मई 2013 को पुत्री की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम एके गुप्ता की अदालत में चल रही थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पति वीर सिंह, सास रामकली व ससुर रामबहादुर को  हत्या का दोषी मानते हुए दस साल की सजा व पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद तीनो दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें