फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका साथ नहीं गई तो युवक ने खुद को गोली मारी

Sat, 10 Feb 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल आशुतोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमिका के साथ चलने से इनकार करने पर एक युवक ने खुद को तमंचे से पेट में गोली मार ली। घायल युवक को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर देखकर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 कस्बे की एक युवती से सीतापुर के सिधौली में रहने वाले आशुतोष के प्रेम संबंध है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे आशुतोष युवती से मिलने पहुंचा। उसने युवती के मोबाइल पर फोन करके घर के बाहर बुलाया। युवती बाहर आ गई तो वह उस पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आशुतोष युवती से कहने लगा कि अगर वह उसके साथ नहीं जाएगी, तो वह खुदकुशी कर लेगा। युवती ने आशुतोष से दो टूक कह दिया कि वह उसके साथ नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आशुतोष ने तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। यह देखकर युवती अपने घर के भीतर भाग गई। आशुतोष काफी देर तक लहूलुहान हालत में वहीं पड़ा रहा। घटना की जानकारी पाकर एसपी ग्रामीण जेपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण के मुताबिक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आत्महत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शिवराजपुर थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि युवक की जेब से एक सुसाइड नोट और जहर भी बरामद हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें