गजनेर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवती का शव संदिग्ध हालात में बंद दरवाजे के अंदर कुंडे से चादर के सहारे लटकता मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें कि शुक्रवार शाम मालती देवी (30) पत्नी अनुज कुशवाह के बीच विवाद हुआ था। इस पर गुस्साए पति चार वर्षीय पुत्री के साथ बाहर सो गया। सुबह जागने पर अनुज ने मालती का कमरा अंदर से बंद देखा। काफी देर आवाज देने पर जब कोई हलचल नही हुई तो घबराए अनुज ने डायल 100 को इसकी सूचना दी।
सूचना पर विरसिंहपुर चौकी इंचार्ज हरी शंकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोडने पर मालती का शव रस्सी से झूलता मिला। मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मृतका के मायके भेजी गई है। विरसिंह पुर चौकी इंचार्ज हरी शंकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।