फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबे में बाइक सहित पड़े मिले दो युवकों के शव

Thu, 09 Feb 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
घ्‍ाटना की जांच करते एसपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलक समारोह में शामिल होने  जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर बंबे में गिर गई। इससे बाइक में सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह दौड़ लगाने जा रहे युवकों ने बंबे में बाइक पडी देखी। युवको ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने बाइक को निकलवा। खोजबीन करने के बाद बम्बे मे दो शवो को बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर निवासी छोटे (40) पुत्र गुलाब सिंह व रमाशंकर(45) पुत्र शिवभूषन सिंह बाइक से फत्तेपुर के मजरे बंजारीताला अपने साढू देव सिंह के लड़के के तिलक में शामिल होने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


श्यामपुर गांव के समीप बंबे में पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर बंबे मे गिर गई। इससे दोनों युवक बंबे में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह गांव के कुछ युवक दौड़ लगाने के लिए बंबे से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर बंबे में पड़ी बाइक पर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन



पुलिस ने आशंका के आधार पर ग्रामीणों की मदद से बंबे में खोजबीन शुरू की। खोजबीन करने के बाद पुलिस ने बंबे से दो शव बरामद किए। शवों को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि कुंदनपुर गांव के छोटे और रमाशंकर हैं। रनियां चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी उच्चाधिकरियों और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे एसपी प्रभाकर चौधरी व सीओ सदर आलोक जायसवाल ने घटनास्थल की जांच की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें