फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई के चक्कर में हुई थी वनपुरवा में युवक की हत्या

Tue, 29 Nov 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वनपुरवा हत्याकांड के आरोपी पु‌लिस ‌गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजनेर थाना के वनपुरवा गांव में दो दिन पूर्व आशनाई के चलते गला घोंटकर हत्या करने व शव को जलाने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन


एएसपी मनोज सोनकर ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए गजनेर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में एसआई दारा चंद्र, सुधीर कुमार, सिपाही राजेश कुमार, अभिषेक यादव, आदर्श कुमार, प्रदीप कुमार, मंजेश सिंह, रमनजीत सिंह की टीम गठित की गई थी। टीम ने सर्वेश पुत्र ननखे उर्फ ठाकुरदीन, मीरु उर्फ शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि गुड्डू को उसकी चचेरी बहन के साथ खेतों में आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इस पर दोनों ने मिलकर अंगोछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए वहां लगे पुआल में आग लगाकर शव को जला दिया। 
विज्ञापन
 
बता दें कि थाना क्षेत्र के वनपुरवा गांव में गत 25 नवंबर शाम गुड्डू (22) पुत्र रामबाबू की हत्या करने के बाद खेतों में लगे पुआल के ढेर आग लगाकर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। इस घटना में मृतक के पिता रामबाबू ने राजेश व महेश पुत्रगण मुल्लू, सर्वेश पुत्र ननखे उर्फ ठाकुरदीन व मीरु पुत्र महेश निवासी वनपुरवा के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें