फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से शिक्षिका की मौत

Thu, 18 May 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरापुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर एक ढाबा के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शिक्षिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन


मूलरूप से चांदापुर, भोगनीपुर निवासी अशोक की पत्नी आशा देवी (45) संदलपुर ब्लाक के वीसलपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। वर्तमान में वह अंबेडकर नगर, गुजैनी कानपुर से स्कूल आना-जाना करती थीं। बुधवार को किसी कारणवश उनकी वैन छूट गई। इस कारण उन्होंने रसधान के पास एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर अकबरपुर जा रही थीं। तभी रास्ते में बाबा होटल के पास पीछे से डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


डीसीएम की चपेट में आते ही शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक विलासपुर, अमराहट निवासी अनुज पुत्र माता प्रसाद घायल हो गया। पुलिस ने एनएचआई के एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा। डेरापुर एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।   फरार डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन



हाइवे पर हुई दुघर्टना के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। डेरापुर एसओ अरविंद कुमार सिंह ने डीसीएम चौकी तक ले जाने के लिए कहा, लेकिन कोई चालक नहीं होने के कारण वह स्वयं डीसीएम पर सवार हो गए। डीसीएम चला कर बिहार घाट चौकी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें