फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने कक्षा-4 की छात्रा को बेरहमी से पीटा

Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर विकास खंड के बाढ़ापुर गांव प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका की बेरहम पिटाई से कक्षा-4 की छात्रा जख्मी हो गई। पिटाई से छात्रा के हाथ सूज गए हैं, और काफी दहशत में हैं। इधर, घायल छात्रा के परिजनों ने बीएसए से मिलकर शिकायत की है। इस मामले की जांच डेरापुर के खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


बाढ़ापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका सुमन ने किसी पुरानी बात पर कक्षा-4 की छात्रा शिवानी (11) को डंडों से जमकर पीटा। शिक्षिका की पिटाई से शिवानी के पीठ में और हाथ में सूजन आ गई। रोती बिलखती छात्रा जब घर पहुंची तो परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने शिक्षिका से आपत्ति जताई लेकिन बात को अनसुना कर दिया। परिजन बीएसए कार्यालय पहुंचे और घटना बयां की।

परिजनों ने बीएसए शाहीन को बताया कि शिक्षिका ने किसी पुरानी रंजिश में छात्रा को अमानवीय ढंग से पीटा। प्रधानाध्यापिका कंचन यादव ने बताया कि पढ़ाई के दौरान बच्चों को डांटा फटकारा जाता है लेकिन डंडों से नहीं पीटा गया है। वहीं, आरोपी शिक्षिका सुमन ने कहा कि डंडाें से पिटाई का आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन



उधर, बीएसए शाहीन ने बताया कि परिजन छात्रा को लेकर शिकायत करने के लिए आए थे। जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें