फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्हौर में मिठाई और तेल के नमूने भरे

Sun, 20 Mar 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मिष्ठान दुकान में मिठाइयों के नमूना भरते जांच अधिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 होली त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मिठाई और परचून की दुकानों से सामानों के नमूने भरे। अधिकारियों की धरपकड़ को देखकर क्षेत्र के दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए। जिला खाद्य सुरक्षाधिकारी ने कस्बे की कई मिठाई दुकानों और परचून दुकानों से मिठाइयों समेत तेल, इमरती, खोया के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


बिल्हौर कस्बे में शनिवार की दोपहर दो बजे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा की टीम व उपजिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र द्विवेदी के साथ नगर पालिका चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पहुंची। टीम के पहुंचे ही दुकान में खलबली मच गई। टीम के सदस्याओं ने दुकान से छह प्रकार की मिठाइयों के सैंपल भरे, और कई मिठाइयों की मौखिक जांच की। नमूने पैक कर सील किए।

कार्रवाई देखकर कुछ होटलों में संचालक व हलवाई भाग खड़े हुए। खाद्य टीम को देखते ही मिठाई और परचून की दुकानों के शटर गिरने लगे। इसके बाद टीम ककवन रोड पहुंची, वहां पर हानिकारक रंगों से बनी मिठाई को देखकर टीम सकते में आ गई। गंदगी के बीच बन रही मिठाई के कई नमूने भरे गए। मकनपुर बाजार के हालात कुछ अलग ही दिखे। वहां पर टीम के पहुंचने से पहले ही सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं।
विज्ञापन


लौटते समय टीम ने बिल्हौर के आशिक बाग मोहल्ले की एक परचून दुकान और तेल मिल में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षाधिकारियों को यहां बड़ी मात्रा में मिलावटी सामान दिखाई दिया। जिसके नमूने अधिकारियों ने भरे। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्हौर से लिए नमूने जांच को भेजा जाएगा।

बिल्हौर की खोया मंडी में जल्द ही जांच टीम छापेमारी करेगी। अधिकारियों ने बताया कि मिष्ठान विक्रेताओं ने जांच के दौरान अपनी दुकान बंद कर ली है उनकी सूची बना ली गई है।
शिवराजपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के चौधरी स्वीट हाउस में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूने भरे गए। टीम को कस्बे में आया देखकर एकाएक सभी मिठाई की दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें