फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में वृद्ध की मौत

Thu, 19 Jan 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां चौकी क्षेत्र परसौली गांव के मजरा लच्छूपुरवा गांव में शौच को गए वृद्ध की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने रनियां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली के रनियां क्षेत्र के लच्छूपुरवा गांव निवासी बाबूराम(63) मंगलवार की देर शाम शौचक्रिया करने गांव स्थित रिंद नदी  के पास गए हुए थे, जहां पर उनकी संदिग्ध हालतों में मौत हो गई। इधर, देर शाम घर न लौटने से परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के गांवों में तलाश किया। गांव का ही एक युवक शौच क्रिया करने गया। वहां बाबूराम को पडे़ हुए देखकर भौचक्का रह गया। युवक ने आनन फ ानन से परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बाबूराम की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बाबूराम के पुत्र वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिता बाबूराम मंगलवार की देर शाम गांव से गुजर रही रिंद नदी के पास गए थे। अधिक सर्दी लगने के कारण मौत हो गई है। रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें