फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव नहीं दिखे , ठंड से ठिठुरन बढ़ी

Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
शिवली में अलाव तापते बच्चे।
विज्ञापन
नव वर्ष की पहली सुबह भी कड़ाके की ठंड रही। गलन व शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। गांवों में लोग अलाव के पास बैठे रहे तो नगरीय क्षेत्रों में जलाए गए अलाव के पास भीड़ दिखी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को तापमान अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पहले कोहरा फिर शीतलहर व उसके बाद गलन की वजह से आम जनजीवन बेहाल है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी ठंड बढने के आसार हैं। गेंहू की फसल के लिहाज से यह ठंड बेहद फायदेमंद है। अकबरपुर कस्बे में अंडर पास के नीचे, बस अड्ढा व रूरा चौराहे में अलाव जलवाए गए। अलावा जलने की वजह से यहां राहगीरों की भीड़ लगी रही। बाइक सवार भी रुक कर हाथ सेंकते नजर आए।

शिवली प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में ज्यादातर जगह सरकारी अलाव ठंडे दिखे। वही घरों में लोग पूरे दिन अलाव तापते रहे। तहसीलदार राजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि अलाव जलाने के लिए सरकारी स्तर से पचास हजार रुपये मिले हैं, जिससे तय स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इधर मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने सोमवार को अलाव जलवाया। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने बताया कि कस्बे में अलाव जलवाकर आम लोगों को राहत देने को कहा गया है। वह स्वयं निरीक्षण कर देखेंगे। लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें