फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
sucide - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। शनिवार को साढ़ थानाक्षेत्र के सुखैयापुर, छतेरुआ और बौहार गांवों में एक वृद्धा समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पहली घटना, बिरहर पुलिस चौकी क्षेत्र के बौहार गांव में हुई। गांव निवासी करन सिंह वर्मा की पत्नी शांती देवी वर्मा (70) ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। चौकी के दरोगा अमित तिवारी ने बताया कि घर में सिर्फ वृद्ध दंपति अकेले रहते थे। बताया कि वृद्धा ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
दूसरी घटना, सुखईयापुर गांव में हुई। गांव निवासी स्व.राम कैलाश यादव के तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा दिव्यांग है। मंझला बेटा शिवम (23) अविवाहित था और घर का कामकाज भी देखता था। कुछ दिनों से किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चलने लगा इसकी जानकारी पर घरवालों ने ननिहाल भेज दिया था। तीन दिन पहले ही वह ननिहाल से अपने घर सुखैयापुर आया था। शनिवार सुबह शिवम का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर गमछे से फांसी पर झूलता मिला। परिजनों ने पहले उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। लेकिन, फिर आत्महत्या की बात कही। बड़े भाई शिवप्रसाद की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तीसरी घटना, छतेरुआ गांव में हुई। ज्ञानप्रकाश कुरील (45) अपने मकान में आटा-चक्की लगाए था। उसी में काम करता था। पिछले वर्ष उसकी पत्नी अनुराधा की मौत हो गई थी। तभी से गुमसुम रहने लगा था। शुक्रवार रात अवसादग्रस्त होकर पत्नी की साड़ी से कमरे मेें फांसी लगा ली। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मृतक के दो बच्चे हैं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

sucide- फोटो : GHATAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें